ईशा गुप्ता ने विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा 'मैनियाक', बोलीं- अनुष्का शर्मा के पति को खेलते देख आ जाते हैं आंसू
Updated on
17-03-2025
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मार्च काफी शानदार साबित हुआ। 2025 के इस महीने में टीम ने जहां ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं 22 मार्च से IPL के 18वें सीजन की शुरुआत भी होने वाली है। मगर उसके पहले एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक टाइटल दिया है। और बताया है कि वह इन्हें खेलते हुआ देखती हैं तो रो पड़ती हैं।
ईशा गुप्ता ने 'फिल्मीज्ञान' से बातचीत में उन्होंने अपने गाने 'मैनियाक' के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के बारे में भी बात की। वहां उन्हे बताया गया का कि जब पाकिस्तान और भारत का मैच था तो विराट कोहली ने शतक लगाया था और लोगों ने क्रिकेटर के लिए 'मैनियाक' गाना बजाया था। इस पर एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए बोलीं कि विराट और रोहित हमारी टीम के परफेक्ट मैनियाक्स हैं।
ईशा गुप्ता ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा?
ईशा गुप्ता ने बताया कि विराट को खेलते हुए देखकर वह भावुक हो जाती थीं। उनकी आंखों में लगभग आंसू आ जाते थे। उन्होंने कहा कि वह सभी एक ही पीढ़ी से हैं इसलिए साथ बड़े हुए हैं। क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए ईशा ने मुस्कान के साथ कहा कि ये बहुत ही कमाल का पल था क्योंकि विराट को सेलिब्रेट करने के लिए मैनियाक जैसे गाने की ही जरूरत थी।
ईशा गुप्ता का हनी सिंह के साथ गाना
बता दें कि ईशा गुप्ता ने हनी सिंह के साथ ये म्यूजिक एल्बम किया था। इससे उन्होंने इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद कमबैक किया है और वह और अच्छे मौके की तलाश कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी फिल्में की हैं और दिलकश अवतार से एक अलग पहचान भी बनाई है। ग्रे शेड कैरेक्टर से लेकर लीड रोल में वह नजर आ चुकी हैं।
भारतीय सिनेमा अब सही मायने में पैन-इंडिया हो रहा है। बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स-डायरेक्टर्स इन दिनों मिलजुलकर काम करने पर खूब जोर दे रहे हैं। शाहरुख खान ने एटली…
गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जहां एक बार फिर से राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के…
'बिग बॉस' से चर्चा में आईं अर्चना गौतम इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग से सबका दिल जीत रही हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने अपने स्ट्रगल के साथ-साथ मां…
कुकिंग कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में जहां सभी हंसाने में मशरूफ रहते हैं। वहीं, अंकिता लोखंडे और…
बॉलीवुड ने पर्दे पर जितनी प्रेम कहानियां दिखलाई हैं, कमोबेश उतनी ही सिनेमा की दुनिया में एक्टर्स के बीच भी रही हैं। सितारों की जिंदगी, उनके लव अफेयर्स और विवादों…
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के पवित्र शहर में शराब पीने को लेकर ओरी मुश्किल में फंस गए हैं। पुलिस ने माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा के…