ट्रंप के टैरिफ से सहमा मार्केट, सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट
Updated on
24-02-2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखी गई। कमजोर उपभोक्ता मांग और टैरिफ के खतरे की वजह से अमेरिकी शेयर नीचे आए। भारतीय बाजार में सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी 22,650 अंक से नीचे आ गया है। जोमैटो और ओएनजीसी में 2 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 1.50 बजे सेंसेक्स 900.27 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 74,410.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 265.50 अंक यानी 1.16% की गिरावट के साथ 22,530.40 अंक पर आ गया।
इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.07 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 397.13 लाख करोड़ रुपये रह गया। Zomato, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra, HDFC Bank और IndusInd Bank के शेयर गिरकर खुले। वहीं, Sun Pharma, Maruti, M&M, Bajaj Finserv और Nestle India के शेयरों में शुरुआती बढ़त देखी गई। सेक्टरों की बात करें तो Nifty IT इंडेक्स 1.8% गिर गया। LTTS, Persistent Systems और Coforge के शेयरों में गिरावट का असर दिखा। Nifty Financial Services, Media, Metal, PSU Bank, Realty और Consumer Durables के इंडेक्स भी 1% से ज्यादा नीचे खुले।
अमेरिकी बाजार का हाल
अमेरिका में फरवरी में उपभोक्ता विश्वास 15 महीने के निचले स्तर पर आ गया। महंगाई की चिंता बढ़ी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं को लेकर चिंता है। ये आंकड़े ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट का असर दिखा। विकास को लेकर चिंता बनी हुई है।
नई दिल्लीः आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) में नए कार्ड बनने और इस योजना में इलाज करवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 22 फरवरी 2025…
नई दिल्ली: देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में छोटे और मंझोले उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए प्लॉट की एक नई योजना आ रही है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही…
नई दिल्ली: कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने 10 कंपनियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनके खिलाफ इस वित्त वर्ष में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) पर सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं।…
बेंगलुरु: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मिंत्रा (Myntra) को करोड़ों की ठगी का शिकार होना पड़ा है। जयपुर के एक गिरोह ने कंपनी के रिफंड सिस्टम का गलत फायदा उठाया। मार्च से…
नई दिल्ली: रोहित (बदला हुआ नाम) प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों (Jio, Airtel, Voda-Idea) के महंगे टैरिफ प्लान से परेशान थे। उन्होंने कुछ समय पहले अपना नंबर सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में पोर्ट करवा लिया।…
नई दिल्ली: अमेरिकी कोर्ट में रिश्वत देने के आरोपों का सामना कर रहे गौतम अडानी ने एक काम से अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने कहा…