सीरिया में तख्तापलट इजराइल के लिए चुनौती है या मौका:मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो 92 लाख भारतीयों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Updated on 11-12-2024

सीरिया की राजधानी दमिश्क में जश्न का माहौल है। असद परिवार के 54 साल का किला महज 11 दिनों में ढह गया। राष्ट्रपति बशर अल असद मॉस्को भाग गए हैं। जिस सीरिया में कभी असद खानदान का बोलबाला था आज वहां उनके परिवार का कोई नहीं बचा। देश में जगह-जगह पर बशर और उनके पिता की निशानियों को मिटाया जा रहा है।

विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) राजधानी को नियंत्रण में ले चुका है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश जिस अलकायदा से सालों तक लड़ते रहे, उसी अलकायदा का हिस्सा मानी जाने वाली हयात तहरीर अल-शाम (HTS) का सत्ता परिवर्तन करने पर स्वागत कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट एक बार फिर शांति और अशांति के दोराहे पर खड़ा है।

इस तख्तापलट ने दुनिया के सामने कई अनसुलझे सवाल छोड़े दिए हैं। जैसे सीरिया में तख्तापलट से मिडिल ईस्ट में क्या होगा या फिर इससे इजराइल पर क्या असर पड़ेगा? ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों पर हमने सीनियर डिफेंस एक्सपर्ट कमर आगा और इंडियन वर्ल्ड काउंसिल के सीनियर रिसर्च फेलो फज्जुर रहमान सिद्दीकी से बात की...

1) क्या अरब स्प्रिंग की चिंगारी अभी तक सुलग रही थी?

2010 में ट्यूनीशिया से शुरू हुआ अरब स्प्रिंग कई मिडिल ईस्ट देशों की सत्ता परिवर्तन कारण बना था। 2011 तक आंदोलन की लपटें दक्षिणी सीरिया तक पहुंचीं और देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई। हालांकि, सीरिया में बशर अल असद अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहे थे।

लेकिन 27 नवंबर 2024 को शुरू हुए विद्रोह ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। विद्रोह इतना तेज था कि महज 11 दिन में सीरिया में सत्ता परिवर्तन हो गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये अरब स्प्रिंग का ही विस्तार था या एक नए तरह का आंदोलन था।

2) इजराइल के लिए मिडिल ईस्ट में नई चुनौती या मौका?

बशर की सत्ता का खात्मा होते ही इजराइल ने इसका स्वागत किया। खुद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे मिडिल ईस्ट के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। पिछले डेढ़ साल में इजराइल ने गाजा से हमास का सफाया कर दिया। लेबनान में हिज्बुल्लाह से सीजफायर कर लिया और अब सीरिया में बशर की सत्ता का खात्मा हो गया। विद्रोही लड़ाकों के दमिश्क पहुंचते ही इजराइल ने अपने कदम गोलान हाइट्स की तरफ बढ़ा दिए।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दमिश्क पर कब्जा करने वाले हयात तहरीर अल-शाम से इजराइल के रिश्ते कैसे होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

रूस-यूक्रेन जंग से लौटे भारतीय मेडिकल स्टूडेंट अब कहां:सरकार के वादों का क्या हुआ

दिल्ली में रहने वालीं लावण्या नवंबर, 2021 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थीं। तीन महीने बाद खबरें आने लगीं कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है।…
रूस-यूक्रेन जंग से लौटे भारतीय मेडिकल स्टूडेंट अब कहां:सरकार के वादों का क्या हुआ
विदेश

यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार:कहा- शांति के लिए कुछ भी कर सकता हूं; रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे

रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे शांति की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। अगर इस्तीफा…
यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार:कहा- शांति के लिए कुछ भी कर सकता हूं; रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे
विदेश

वेस्ट बैंक में 23 साल बाद घुसे इजराइली टैंक:40 हजार शरणार्थी कैंप छोड़कर भागे; नेतन्याहू बोले- फिर जंग शुरू करने को तैयार

इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में इजराइली सेना ने रविवार को टैंक तैनात कर दिए। 23 साल बाद ऐसा हुआ है, जब सेना के टैंक वेस्ट…
वेस्ट बैंक में 23 साल बाद घुसे इजराइली टैंक:40 हजार शरणार्थी कैंप छोड़कर भागे; नेतन्याहू बोले- फिर जंग शुरू करने को तैयार
विदेश

जर्मनी में आम चुनाव- चांसलर शोल्ज हारे:विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी सबसे आगे, 630 में से 208 सीटों पर जीत

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज आम चुनाव हार गए हैं। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी (SDP) 630 सीटों में से सिर्फ 121 सीटें ही जीत पाई है। उसे सिर्फ 16.5% वोट…
जर्मनी में आम चुनाव- चांसलर शोल्ज हारे:विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी सबसे आगे, 630 में से 208 सीटों पर जीत
विदेश

सीरिया में तख्तापलट इजराइल के लिए चुनौती है या मौका:मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो 92 लाख भारतीयों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सीरिया की राजधानी दमिश्क में जश्न का माहौल है। असद परिवार के 54 साल का किला महज 11 दिनों में ढह गया। राष्ट्रपति बशर अल असद मॉस्को भाग गए हैं।…
सीरिया में तख्तापलट इजराइल के लिए चुनौती है या मौका:मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो 92 लाख भारतीयों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विदेश

सीरिया में असद का कत्लखाना, जहां विरोधियों को रखते थे:72 तरह से डेढ़ लाख लोगों को मारा, यहां अनजान जगह एक लाख कैदी फंसे

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भागने के बाद 8 दिसंबर को विद्रोहियों ने कुख्यात सेडनाया जेल पर कब्जा कर लिया और जेल से हजारों कैदियों को रिहा…
सीरिया में असद का कत्लखाना, जहां विरोधियों को रखते थे:72 तरह से डेढ़ लाख लोगों को मारा, यहां अनजान जगह एक लाख कैदी फंसे
विदेश

भारत ने रूस से S-400 की जल्द डिलीवरी को कहा:पुतिन से राजनाथ बोले- दोनों देशों की दोस्ती सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इस…
भारत ने रूस से S-400 की जल्द डिलीवरी को कहा:पुतिन से राजनाथ बोले- दोनों देशों की दोस्ती सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची
विदेश

साउथ-कोरिया में हटाए गए मंत्री ने सुसाइड की कोशिश की:राष्ट्रपति के साथ मिलकर इमरजेंसी लगाई थी, एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए थे

साउथ कोरिया में पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने मंगलवार देर रात हिरासत में रहने के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कानून मंत्रालय के…
साउथ-कोरिया में हटाए गए मंत्री ने सुसाइड की कोशिश की:राष्ट्रपति के साथ मिलकर इमरजेंसी लगाई थी, एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए थे
विदेश

पाकिस्‍तान में ही रहना चाहती है अंजू, भारत आने का इरादा छोड़ा! इंटरव्‍यू में नसरुल्‍ला ने किए कई खुलासे

इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां के न्‍यूज चैनल से खास बातचीत की है। इस बातचीत को सुनने के बाद एक बात तो तय है कि अंजू फिलहाल भारत…
पाकिस्‍तान में ही रहना चाहती है अंजू, भारत आने का इरादा छोड़ा! इंटरव्‍यू में नसरुल्‍ला ने किए कई खुलासे
विदेश